बेबाक बोलना पड़ा भारी? कनाडा में सोशल मीडिया स्टार नैन्सी ग्रेवाल का मर्डर, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

कनाडा में रहने वाली पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की उनके घर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई. 45 वर्षीय नैन्सी अपने वीडियो में खालिस्तानी गतिविधियों की सख्त आलोचना करती थीं, जिसके कारण इस हत्या में कट्टरपंथियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है.

ADVERTISEMENT

nancy grewal
nancy grewal
google news

कनाडा में पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद स्थानीय समुदाय और सोशल मीडिया पर काफी हलचल देखने को मिल रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हत्या के पीछे कट्टरपंथी तत्वों की भूमिका होने की आशंका जताई जा रही है.