'दीदी को दूसरों के साथ...मजबूर करता था जीजा' मृतक मेघा शर्मा की बहन ने लगाए कई सनसनीखेज आरोप !

नारनौल में शादी के 4 महीने बाद 24 साल की मेघा शर्मा की मौत. छोटी बहन रजनी शर्मा का खुलासा- जीजा गलत काम कर पैसे कमाने का दबाव बनाता था. पढ़े विवाहिता की मौत के बाद क्या-क्या सामने आया ?

ADVERTISEMENT

NewsTak
मृतका की बहन ने जीजा पर लगाए गंभीर आरोप.
Google CTA

Narnaul Crime News: नारनौल शहर की ईश्वर कॉलोनी में शादी के मात्र चार महीने बाद 24 वर्षीय मेघा शर्मा की मौत के मामले में बेहद चौंकाने वाले और सनसनीखेज खुलासे हुए हैं. मायके के पानी के टैंक में मेघा का शव मिलने के बाद उसकी छोटी बहन रजनी शर्मा ने अपने जीजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. रजनी का दावा है कि उसका जीजा अपनी पत्नी (मेघा) को अन्य पुरुषों के साथ संबंध बनाकर अवैध कमाई करने के लिए विवश करता था.