पहले रेप करता...फिर वो वीडियो खुद ही पोर्न वेबसाइट पर अपलोड करता, नारनौंद से सामने आया हैरान करने वाला मामला
Haryana Crime News: हरियाणा के नारनौंद में सीबीआई ने बाल यौन शोषण और पोर्न वीडियो अपलोडिंग मामले में एक दिव्यांग आरोपी को गिरफ्तार किया, जानें कैसे खुली परतें.
ADVERTISEMENT

सीबीआई ने नारनौंद के आरोपी को अश्लील वीडियो और नाबालिगों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया
Haryana Crime News: हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद उपमंडल के एक गांव से दिल को झकझोर देने वाली खबर ने सबको हैरान कर दिया है. एक ऐसा शख्स, जो गांव में भरोसे का चेहरा था, मासूम बच्चियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा था. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस शख्स को गिरफ्तार किया है, जो न केवल नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करता था, बल्कि उनके अश्लील वीडियो बनाकर पोर्न वेबसाइट्स पर अपलोड करता था. इस खुलासे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है.