नीरज चोपड़ा के साथ फोटो दिखा शिव नरेश स्पोर्ट्स कंपनी के मालिक से 3.5 करोड़ की ठगी! ऐसे हुआ पूरा खेल
पंचकूला में मशहूर खेल सामग्री निर्माता कंपनी 'शिव नरेश स्पोर्ट्स' के डायरेक्टर से 3.5 करोड़ रुपये की जालसाजी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. ठगों ने खुद को खेल विभाग का अफसर बताकर और ओलंपियन नीरज चोपड़ा के साथ तस्वीरें दिखाकर इस वारदात को अंजाम दिया.
ADVERTISEMENT

panchkula
देश की जानी-मानी स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म और खेल सामग्री निर्माता कंपनी 'शिव नरेश स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड' के डायरेक्टर शिव प्रकाश सिंह के साथ करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये की ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दिल्ली की इस प्रतिष्ठित कंपनी ने साल 2023 में गोवा नेशनल गेम्स के दौरान हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन को करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का सामान तत्काल सप्लाई किया था. सामान की डिलीवरी के बाद भी उनका पेमेंट काफी समय तक अटका रहा, जिसका फायदा उठाकर ठगों ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया.
