CWG 2026: ग्लास्गो में भारतीय एथलीटों का दबदबा, भाला फेंक में नीरज को सिल्वर और यशवीर को मिला ब्रॉन्ज
स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया. पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर और यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. इसके अलावा जूडो में अस्मिता डे ने पहला गोल्ड और तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में ब्रॉन्ज जीतकर इतिहास रचा.
ADVERTISEMENT

CWG
स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा कायम है. मुक्केबाजी, जूडो और एथलेटिक्स के मैदान पर भारत ने कई पदक अपने नाम किए. पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने सिल्वर और युवा खिलाड़ी यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया.
