Neeru Dhanda Shooter: सेना की नायब सूबेदार तीन मेडल जीतकर लौटीं अपने गांव, अब परिवार ने रखी ये बड़ी मांग
Neeru Dhanda Shooter: एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग ट्रैप स्पर्धा में दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली शूटर नीरू ढांडा का अपने पैतृक गांव जींद के संगतपुरा में जोरदार स्वागत हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात से पहले परिवार ने उन्हें हरियाणा में डीएसपी पद दिए जाने की मांग की है.
ADVERTISEMENT

एशियन गेम्स में तीन मेडल जीतकर गांव लौटीं नीरू ढांडा,
Neeru Dhanda Shooter: एशियन गेम्स में देश के लिए शानदार प्रदर्शन कर तिरंगा बुलंद करने वाली हरियाणा की बेटी और शूटर नीरू ढांडा जब अपने पैतृक गांव पहुंचीं, तो वहां जश्न का माहौल देखने को मिला. जापान में आयोजित 2026 एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने शूटिंग की ट्रैप स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल तीन मेडल अपने नाम किए थे. उनकी इस ऐतिहासिक सफलता के बाद जींद जिले के संगतपुरा गांव में उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां ढोल-नगाड़ों की गूंज और फूलों की वर्षा के साथ ग्रामीणों ने अपनी बेटी का स्वागत किया.
