उधार की बंदूक से शुरू हुआ सफर, अब जीता गोल्ड मेडल... नीरू की जीत पर माता-पिता की आंखें हुई नम, देखें क्या कहा

निशानेबाज़ नीरू ढांडा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है. जब नीरू ने पदक जीता, तब उनकी मां BPL का गेहूं लेने जा रही थीं. जानिए उधार की बंदूक से शुरू हुए नीरू के इस संघर्ष और उनके परिवार की भावुक कहानी.

ADVERTISEMENT

हरियाणा की बेटी का कमाल
हरियाणा की बेटी का कमाल
Google CTA

Indian Shooter Neeru Dhanda News: निशानेबाजी में देश का नाम रोशन करने वाली नीरू ढांडा (Neeru Dhanda) की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे गांव में जश्न का माहौल है. बेहद सादे और गरीब परिवार से आने वाली नीरू ढांडा ने अपनी लगन और कड़ी मेहनत के दम पर स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम किया है. हरियाणा तक से बातचीत में नीरू की मां सुदेश देवी और उनके पिता ने बेटी की इस शानदार सफलता और उसके पीछे छिपे संघर्ष की भावुक कहानी साझा की.