NEET Re-Exam 2026: 'क्या पेपर दोबारा नहीं बिकेगा इसकी कोई गारंटी है?' नीट परीक्षा पर 'AAP' ने मोदी सरकार को घेरा
NEET-UG 2026 पेपर लीक और री-एग्जाम की तारीख आने के बाद AAP नेता अनुराग ढांडा ने मोदी सरकार को घेरा है. उन्होंने पूछा कि क्या गारंटी है कि 21 जून को दोबारा पेपर लीक नहीं होगा?
ADVERTISEMENT

अनुराग ढांढा (फाइल फोटो)
नीट-यूजी 2026 (NEET-UG 2026) पेपर लीक विवाद और परीक्षा रद्द होने के बाद अब सियासत गरमा गई है. आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने रोहतक में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा दोबारा परीक्षा (Re-Exam) कराने के फैसले से छात्रों का भ्रम और बढ़ गया है. सरकार देश के 22-23 लाख छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है.