नूंह में नाबालिग से गैंगरेप, ब्लैकमेल कर वारदात को दिया अंजाम; इलाके में पुलिस बल तैनात

हरियाणा के नूंह में 16 साल की नाबालिग लड़की को अगवा कर 5 युवकों ने जंगल में गैंगरेप किया. मुख्य आरोपी पड़ोस का पूर्व दुकानदार है, जिसने प्राइवेट वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़की को ब्लैकमेल किया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

हरियाणा के नूंह जिले में एक 16 साल की नाबालिग लड़की को अगवा कर पांच युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. वारदात के बाद से ही पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने स्थिति को काबू में रखने के लिए प्रभावित इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है.