मारुति इको पर लिखा था एंबुलेंस… लेकिन अंदर चल रहा था ऐसा खेल, दरवाजा खुलते ही पुलिस रह गई दंग!
Nuh news : हरियाणा के नूंह जिले में सीआईए पुलिस और गौ तस्करों के बीच मंगलवार सुबह भयंकर मुठभेड़ हो गई. शातिर गौ तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए एंबुलेंस लिखी इको कार में क्रूरता से गायों को ठूंस रखा था. नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने के बाद जवाबी कार्रवाई में एक मुख्य आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया.
ADVERTISEMENT

नूह में बड़ा एनकाउंटर: एंबुलेंस में छिपाकर ले जा रहे थे गोवंश
Nuh police encounter: हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले से मंगलवार सुबह पुलिस और कथित गौ तस्करों के बीच आमने-सामने की भयंकर मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस ने एक मुख्य गौ तस्कर को दबोच लिया है, जबकि उसके दो साथी मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे. इस मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मिली जानकारी के अनुसार, नूंह CIA पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि नूंह -उटावर रोड पर गांव जयसिंहपुर के पास से एक संदिग्ध वाहन गुजरने वाला है. बताया गया कि एंबुलेंस जैसा दिखने वाला एक वाहन बड़ी तादाद में गोवंश को ले जाया जा रहा है. ऐसे में नूंह के CIA प्रभारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने फौरन इलाके में भारी नाकाबंदी कर दी और वाहन के आने का इंतजार करने लगी.