जिस हसीना के हुस्न दिखाकर करता था लूट, उसी को उतार दिया मौत के घाट...नूंह से सामने आई खौफनाक कहानी
Nuh Murder Case: हरियाणा के नूंह से सामने आए सनसनीखेज हत्या मामले ने पूरे इलाके को दहला दिया है. 26 वर्षीय हसीना की लिव-इन पार्टनर द्वारा कथित हत्या के बाद शव को पत्थरों से बांधकर सुनसान कुएं में फेंकने का मामला सामने आया है. पुलिस जांच में रिश्तों में विवाद, घरेलू हिंसा, कथित आपराधिक गतिविधियों और हत्या के संभावित कारणों की परतें खुल रही हैं.
ADVERTISEMENT

Nuh Murder Case
हरियाणा के नूंह जिले से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को पत्थर से बांधकर कुएं में फेंक दिया. मृतका की पहचान 26 वर्षीय हसीना के रूप में हुई है, जो पिछले कई दिनों से लापता थी. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हसीना का शव बजेड़ा गांव के पास एक सुनसान कुएं से बरामद किया है.