फरीदाबाद: पेट्रोल पंप पर पंचर बनाने वाला निकला पाकिस्तानी जासूस! फोटो और लोकेशन के बदले मिलते थे हजारों रुपये
फरीदाबाद के नचौली गांव में पेट्रोल पंप पर पंचर बनाने वाला नौशाद अली पाकिस्तानी जासूस निकला, जिसे गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वह महत्वपूर्ण संस्थानों की फोटो और लोकेशन पाकिस्तान भेजने के बदले पैसे लेता था और उसने दिल्ली-सोनीपत में लाइव फीड वाले कैमरे भी लगवाए थे.
ADVERTISEMENT

फरीदाबाद
Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से राष्ट्रीय सुरक्षा में सेंध लगाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. गाजियाबाद पुलिस ने फरीदाबाद के नचौली गांव स्थित एक पेट्रोल पंप से नौशाद अली नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि 20 वर्षीय नौशाद अली पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था और महत्वपूर्ण संस्थानों की खुफिया जानकारी सीमा पार भेज रहा था.