पलवल में 'फर्जी अधिकारी' बनकर लूटने वाला गैंग गिरफ्तार, DRI बनकर उड़ाए थे 75 लाख और 30 तोला सोना

Palwal Fake DRI officers: पलवल पुलिस ने व्यापारियों से 75 लाख रुपये और सोना लूटने वाले एक शातिर गैंग का खुलासा किया है, जो खुद को DRI अधिकारी बताकर वॉकी-टॉकी के जरिए वारदातों को अंजाम देता था. पुलिस ने मास्टरमाइंड धर्मवीर सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी और सोना बरामद कर लिया है.

ADVERTISEMENT

हरियाणा पलवल
हरियाणा पलवल
google news

Haryana News: हरियाणा की पलवल पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने दिनदहाड़े 75 लाख रुपये और करीब 30 तोला (300 ग्राम) सोने की लूट की गुत्थी को सुलझाते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह गैंग इतना शातिर था कि खुद को 'डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस' (DRI) का अधिकारी बताकर व्यापारियों के साथ लूटपाट करता था.