हरियाणा: ट्रैफिक चेकिंग के दौरान असलम और ASI पंकज कुमार के बीच हुई थप्पड़बाजी, जानें आखिर इस हाई वोल्टेज ड्रामे की क्या है वजह
Panipat ASI slap Viral Video: हरियाणा के पानीपत स्थित संजय चौक पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया. बिना नंबर प्लेट की बाइक चला रहे असलम नाम के युवक से एएसआई पवन कुमार की बहस हो गई. बात इतनी बढ़ी कि दोनों में थप्पड़बाजी हो गई. पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है.
ADVERTISEMENT

पानीपत में चेकिंग के दौरान हंगामा
Panipat ASI slapping case: हरियाणा के पानीपत जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारी और एक युवक के बीच तीखी बहस हो गई और बात थप्पड़बाजी तक पहुंच गई. पानीपत के संजय चौक पर 6 अक्टूबर को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बिना नंबर प्लेट की बाइक चला रहे युवक असलम की एएसआई पवन कुमार से नोकझोंक के बाद दोनों के बीच हाथापाई हो गई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है.
