पानीपत: पैर की हड्डी का इलाज कराने पहुंची थी महिला, डॉक्टरों ने कर दिया दिल का ऑपरेशन! अब मौत के बाद दर्ज हुई FIR
Panipat News: पानीपत के पार्क अस्पताल पर इलाज में भारी लापरवाही और धोखाधड़ी का आरोप लगा है. सड़क हादसे में पैर टूटने पर भर्ती महिला की मौत हो गई. परिजनों का दावा है कि बिना पूछे फर्जी दस्तखत कर दिल का ऑपरेशन कर छल्ला डाल दिया गया. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.
ADVERTISEMENT

पानीपत में अस्पताल की लापरवाही आई सामने
Panipat Hospital News: हरियाणा के पानीपत में एक अस्पताल से इलाज में लापरवाही और धोखेबाजी का मामला सामने आया है. बजाया जा रहा है कि यहां एक महिला को पैर की टूटी हड्डी का इलाज कराने के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया था, लेकिन परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने बिना किसी इजाजत के महिला के दिल का ऑपरेशन करके छल्ला डाल दिया. परिजानों के बताया कि इससे इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई. मामला जीटी रोड पर स्थित एक अस्पताल का बताया जा रहा है. इस घटना के बाद गुस्साए मृतका के बेटे कुलदीप ने अब पुलिस थाने में डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
