पानीपत में चपरासी की अनोखी विदाई, रथ-कार छोड़ फूलों से सजी क्रेन पर सवार होकर घर पहुंचे महावीर, देखें वीडियो
पानीपत में फूड सप्लाई विभाग के चपरासी महावीर बांगड़ के रिटायरमेंट पर अनोखी विदाई देखने को मिली. महावीर कार या रथ की जगह फूलों से सजी हाइड्रा क्रेन पर सवार होकर अपने गांव कवि पहुंचे. बेटों द्वारा प्लान की गई इस अनोखी विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

panipat
हरियाणा के पानीपत में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (चपरासी) की रिटायरमेंट (Retirement) का ऐसा अनोखा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. अमूमन लोग रिटायरमेंट के दिन लग्जरी कारों या रथों में घर लौटते हैं, लेकिन फूड सप्लाई विभाग में सेवादार के पद पर तैनात महावीर बांगड़ ने कुछ ऐसा अलग किया कि पूरे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है. महावीर बांगड़ अपने रिटायरमेंट के दिन फूलों और रंग-बिरंगी चुन्नियों से सजी एक हाइड्रा क्रेन के बूम (अगले हिस्से) पर सवार होकर अपने दफ्तर से पैतृक गांव पहुंचे. रास्ते में जो कोई भी उन्हें देखता, बस देखता ही रह जाता.
