दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में रेवाड़ी में सड़कों पर उतरे छात्र, नेपाल जैसे आंदोलन की चेतावनी

दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में रेवाड़ी में छात्रों ने प्रदर्शन किया. संगठनों ने पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई, भरोसेमंद परीक्षा व्यवस्था और जिम्मेदारों पर कदम की मांग उठाई.

ADVERTISEMENT

rewari
rewari
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में रेवाड़ी में सड़कों पर उतरे छात्र

point

पेपर लीक से युवाओं के भविष्य पर असर होने की बात कही

point

प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट और प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में अब हरियाणा के छात्र भी आर-पार के मूड में आ गए हैं. इस घटना के विरोध में रेवाड़ी जिले के विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े सैकड़ों युवा एक मंच पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.