विदेशों से भी आगे निकला भारत, सीएम नायब सैनी के मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली ने गिनाई हाइड्रोजन ट्रेन की बड़ी खूबियां
भारत ने दुनिया की सबसे लंबी और 10 बोगियों वाली पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलाकर इतिहास रच दिया है. जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन पूरी तरह प्रदूषण मुक्त है, जिससे धुएं के बजाय सिर्फ पानी और भाप निकलेगी. पर्यावरण सुरक्षा और भविष्य की पीढ़ी के लिए यह मोदी सरकार की एक बड़ी सौगात है.
ADVERTISEMENT

jind
भारत ने रेलवे के क्षेत्र में एक नया वैश्विक इतिहास रच दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विश्व की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात दी है. हरियाणा के जींद जिले से शुरू हो रही यह ट्रेन तकनीक और पर्यावरण सुरक्षा के मामले में भारत को दुनिया के शीर्ष देशों की कतार में सबसे आगे ले आई है.
