'राघव चड्ढा को शीश महल में मुर्गा बनाकर पीटा गया'... नवीन जयहिंद का सनसनीखेज दावा

नवीन जयहिंद ने आरोप लगाया है कि राघव चड्ढा और अरविंद केजरीवाल के बीच विवाद की मुख्य वजह करोड़ों रुपयों का लेन-देन है और इस मामले में चड्ढा की पिटाई भी की गई है. उन्होंने सच्चाई सामने लाने के लिए दोनों का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है.

ADVERTISEMENT

राधव चड्ढा
राधव चड्ढा
google news

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता नवीन जयहिंद ने सांसद राघव चड्ढा और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के बीच चल रहे विवाद पर एक विस्फोटक बयान दिया है. जयहिंद ने दावा किया है कि राघव चड्ढा और पार्टी के बीच की कड़वाहट का असली कारण कोई राजनीतिक विचारधारा नहीं, बल्कि 'माल' यानी पैसे का लेन-देन है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस विवाद के चलते चड्ढा की दो बार पिटाई भी की गई थी.