राहुल गांधी का बड़ा दावा: ‘ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से लेकर चुनावों तक में गड़बड़ी’, हरियाणा और महाराष्ट्र वोट चोरी पर मोदी-शाह को घेरा

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति और चुनावी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति प्रक्रिया और देश में हाल में हुए चुनावों की निष्पक्षता को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. हरियाणा तक की रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति में निष्पक्ष प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया और उन पर शीर्ष नेतृत्व का दबाव है.