मदीना गांव की ताइयों ने खोली राहुल गांधी की इनसाइड स्टोरी! बताया 45 मिनट तक घर में क्या-क्या पूछा?

Rahul Gandhi Medina village visit: हरियाणा के मदीना गांव में किसान परिवार की शादी में पहुंचे राहुल गांधी ने गांव की ताइयों के साथ करीब 45 मिनट तक बातचीत की. इस दौरान उन्होंने चौपाल में महिलाओं की भागीदारी, बेटियों की शिक्षा और आर्य समाज के प्रभाव पर चर्चा की. वहीं राहुल गांधी ने देसी चूरमा और मीठा दूध का भी लुत्फ उठाया. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi Medina village visit
Rahul Gandhi Medina village visit
google news

हरियाणा के मदीना गांव में किसान संजय की बेटी तन्नू की शादी में पहुंचे राहुल गांधी ने न केवल वर-वधु को आशीर्वाद दिया, बल्कि गांव की महिलाओं (ताइयों) के साथ करीब 45 मिनट तक देसी अंदाज में लंबी गुफ्तगू की. इस मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने हरियाणा की परंपराओं, महिलाओं की स्थिति और समाज के बदलावों पर गहराई से चर्चा की. आइए विस्तार से जानते है पूरी बात.