सोनीपत में किसान संजय मलिक की बेटी की शादी में अचानक पहुंचे राहुल गांधी, निभाया दिल्ली में किया हुआ ये वादा
सोनीपत के मदीना गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक छोटे किसान की बेटी को आशीर्वाद देने पहुंचे. दिल्ली में दिए वचन को निभाते हुए राहुल ने न केवल शादी में शिरकत की, बल्कि परिवार के साथ बैठकर हरियाणवी खाने का लुत्फ भी उठाया.
ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi Sonipat Visit
Rahul Gandhi Sonipat wedding: हरियाणा के सोनीपत में मंगलवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अचानक एक किसान के घर आयोजित शादी समारोह में पहुंच गए. यहां उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया. राहुल गांधी के शादी में पहुंचने से पूरे कार्यक्रम का माहौल और भी खुशनुमा हो गया. उन्होंने यहां दुल्हन को आशीर्वाद दिया. इस दौरान राहुल गांधी ने परिवार के लोगों और मेहमानों से मुलाकात की और शादी में बने पारंपरिक व्यंजनों का भी स्वाद चखा.