हरियाणा में भीषण सड़क हादसा: राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश महासचिव समेत 3 की मौत
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश महासचिव खेम सिंह चौधरी समेत तीन लोगों की जान चली गई. ये लोग संत रामपाल के आश्रम से लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी और ड्राइवर फरार हो गया.
ADVERTISEMENT

accident
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में नेशनल हाईवे पर बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश महासचिव भी शामिल हैं. हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.