Haryana Rajyasabha Result: राहुल के साख कर्मवीर सिंह की 'अग्नि परिक्षा' सफल, सिर्फ 1 वोट से जीते, जानें उनके बारे में सबकुछ
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद बीजेपी के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध ने जीत दर्ज की है. इस परिणाम के साथ ही राज्यसभा में एनडीए का बहुमत और मजबूत हो गया है, जिससे सरकार के लिए आगामी बिलों को पारित कराना अब और भी आसान हो जाएगा.
ADVERTISEMENT

हरियाणा राज्यसभा चुनाव
Haryana Rajyasabha Election Result: हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के परिणाम भले ही आ चुके हैं लेकिन इसका रोमांच किसी फिल्मी थ्रिलर से कम नहीं रहा. महज दो सीटों के लिए हुई इस जंग में शह-मात का खेल ऐसा चला कि 16 घंटे तक सांसें अटकी रहीं. सोमवार शाम 4 बजे मतदान खत्म होने के बाद जो ड्रामा शुरू हुआ वह देर रात डेढ़ बजे तक जारी रहा. बीजेपी के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध ने जीत का परचम लहराया, जबकि बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को हार का मुंह देखना पड़ा.