नेपाल में भारी तबाही के बीच फंसे राकेश टिकैत, वीडियो जारी कर बताया अपना हाल

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत अपने 8-9 लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ पोखरा में सुरक्षित हैं. रास्ते बंद होने के कारण गाड़ियां वहीं छोड़कर वे फ्लाइट से काठमांडू होकर भारत लौटेंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

नेपाल में हुई भारी बारिश और बाढ़ की तबाही के बीच भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत अपने दल के साथ वहां फंस गए हैं. इस गंभीर स्थिति के बीच राकेश टिकैत ने पोखरा शहर से एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी और अपनी टीम की सलामती की जानकारी दी है और बताया है कि वे सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं.