जीवन कुंडू हत्याकांड में राकेश टिकैत का अल्टीमेटम, 15 अगस्त के लाठीचार्ज पर भड़के, प्रशासन को दी सीधी चेतावनी
Rakesh Tikait warning: हांसी में 15 अगस्त को हुए भीषण बवाल के बाद स्थिति बेहद संवेदनशील हो गई है. जीवन कुंडू हत्याकांड में न्याय की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज और एफआईआर दर्ज होने के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार को सख्त अल्टीमेटम दिया है. अब खाप पंचायतों ने भी इमरजेंसी बैठक बुलाई है.
ADVERTISEMENT

जीवन कुंडू हत्याकांड पर भड़का राकेश टिकैत का गुस्सा
Jiwan Kundu murder case: हांसी में जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और किसानों पर 15 अगस्त को हुए लाठीचार्ज के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है. इस पूरे घटनाक्रम पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का बड़ा बयान सामने आया है. टिकैत ने सरकार और प्रशासन को स्पष्ट अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि हरियाणा को कमजोर समझने की भूल बिल्कुल न की जाए. यदि प्रशासन ने समय रहते बातचीत कर समाधान नहीं निकाला तो आगे का फैसला बेहद कड़ा होगा.
