ना नाम था, ना बोलने की उम्मीद...' अपने ही गढ़ में अनदेखी पर भड़के केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह

गुरुग्राम में आयोजित बीजेपी के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मंच पर ही आयोजकों द्वारा प्रोटोकॉल की अनदेखी और क्षेत्र के सांसद के तौर पर अपनी उपेक्षा करने पर जमकर अपनी नाराजगी जाहिर की.

ADVERTISEMENT

राव इंद्रजीत सिंह
राव इंद्रजीत सिंह
Google CTA

गुरुग्राम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह का गुस्सा मंच पर ही फूट पड़ा. राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ पार्टी नेताओं की मौजूदगी में राव इंद्रजीत ने आयोजकों द्वारा प्रोटोकॉल की अनदेखी, क्षेत्र के सांसद को दरकिनार करने और भाषणों के क्रम को लेकर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की. उनके इस तीखे तेवर से कार्यक्रम स्थल पर सन्नाटा पसर गया और यह पूरा वाक्या चर्चा का केंद्र बन गया है.