राव इंद्र यादव के अरेस्ट की सच्चाई क्या है? एजेंसियों और परिवार के दावों के बीच फंसा मामला

राव इंद्र यादव को दुबई में हाउस अरेस्ट किए जाने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, लेकिन उनके परिवार और खुद राव इंद्र ने इसे सिरे से नकार दिया है. फिलहाल हरियाणा एसटीएफ की ओर से इस मामले में किसी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

ADVERTISEMENT

राव इंद्र
राव इंद्र
google news

जेम ट्यूंस (Gem Tunes) के मालिक और कथित तौर पर गैंगस्टरों के साथ साठगांठ के आरोपी राव इंद्र यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया और कई मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है कि राव इंद्र यादव को दुबई में 'हाउस अरेस्ट' कर लिया गया है और जल्द ही उनका प्रत्यर्पण (Extradition) भारत किया जा सकता है. हालांकि, इन खबरों के सामने आने के बाद खुद राव इंद्र यादव और उनके परिवार ने इसका कड़ा खंडन किया है.