कौन हैं रीमा सोनी? जिसने उकलाना नगर पालिका चुनाव में सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के प्रचार के बावजूद बीजेपी को चटाई धूल!

हिसार के उकलाना नगर पालिका चुनाव में 23 वर्षीय निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी ने भाजपा की निकिता गोयल को 2806 वोटों से हराकर इतिहास रच दिया है. कांग्रेस और इनेलो के समर्थन के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भाजपा के प्रति नाराजगी ने रीमा की जीत आसान कर दी.

ADVERTISEMENT

Reema Soni Uklana
Reema Soni Uklana
google news

हरियाणा में हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों के नतीजों ने सबको हैरान कर दिया है, खासकर हिसार की उकलाना मंडी सीट पर. यहां एक 23 साल की निर्दलीय लड़की रीमा सोनी ने भारतीय जनता पार्टी की आधिकारिक उम्मीदवार निकिता गोयल को करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया है. जहां एक तरफ पूरे प्रदेश में बीजेपी की लहर दिख रही थी, वहीं उकलाना में रीमा सोनी की इस जीत ने बड़े-बड़े सियासी दिग्गजों के गणित बिगाड़ दिए हैं.