‘मैंने व्यक्ति नहीं, उनकी कार्यशैली की बात कही थी...' हरियाणा के पूर्व भजनलाल पर दिए बयान पर BJP की राज्यसभा सांसद रेखा का यू-टर्न!
Rekha Sharma BJP MP: हरियाणा से बीजेपी की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने पूर्व सीएम भजन लाल और विधायक चंद्रमोहन पर दिए अपने विवादित बयान पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी व्यक्ति का अपमान करना नहीं, बल्कि पुरानी कार्यशैली पर सवाल उठाना था. वहीं, चंद्रमोहन ने इसे सूर्य पर थूकने जैसा बताते हुए लीगल नोटिस भेज दिया है.
ADVERTISEMENT

Rekha Sharma Bhajan Lal Controversy
Rekha Sharma Bhajan Lal Controversy: हरियाणा की सियासत में इन दिनों शब्दों की जंग तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा द्वारा एक चुनावी जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजन लाल और उनके बेटे व विधायक चंद्रमोहन को लेकर की गई टिप्पणी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. कांग्रेस ने इसे पूरे परिवार का अपमान बताया और अपना विरोध दर्ज किया. वहीं अब मामले में विवाद बढ़ता देख रेखा शर्मा सफाई दी है. उन्होंने कहा, "मैंने उस दिन अपने भाषण में जो बात कही थी, वह व्यक्तियों के लिए नहीं बल्कि उनकी कार्यशैली पर थी.