'मैं तो 500 रुपए लीटर भी भरवा सकता हूं, लेकिन...', कौन हैं पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल, जिन्होंने E20 पेट्रोल को लेकर उठाए सवाल?

Resham Singh Anmol on E20: पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल एक बार फिर E20 पेट्रोल को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने नए वीडियो में 167 रुपये लीटर वाले XP100 पेट्रोल का जिक्र करते हुए सरकार से शुद्ध पेट्रोल की कीमत कम करने और हर पेट्रोल पंप पर इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने की अपील की. जानिए कौन हैं रेशम सिंह अनमोल और E20 पेट्रोल को लेकर उन्होंने क्या कहा.

ADVERTISEMENT

Resham Singh Anmol on E20
Resham Singh Anmol on E20
Google CTA

इथेनॉल ब्लेंडेड E20 पेट्रोल को लेकर अलग-अलग जगहों से लोग सवाल उठा रहे हैं. इसी बीच पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल भी सुर्खियों में आ गए है. हाल ही में उन्होंने E20 पेट्रोल पर सवाल उठाते हुए कहा था कि मिलावटी पेट्रोल के कारण उनकी डिफेंडर एसयूवी चलते-चलते बंद हो गई थी. अब रेशम सिंह का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सरकार से शुद्ध पेट्रोल की कीमत करने की मांग कर रहे हैं और साथ ही कह रहें है कि एक आम आदमी इतना महंगा प्रीमियम पेट्रोल कैसे भरवा सकता है. ऐसे में चर्चाएं तेज है कि आखिर कौन हैं यह पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल और साथ ही जानेंगे उन्होंने क्या-कुछ कहा है.