रेवाड़ी में ऑन-ड्यूटी सो रहे थे पुलिसवाले, इंचार्ज ने टोका तो देने लगे गालियां, देखें वायरल वीडियो

हरियाणा के रेवाड़ी में बावल पुलिस नाके पर चेकिंग के दौरान पीसीआर इंचार्ज ने ड्यूटी पर सो रहे और बिना यूनिफॉर्म तैनात पुलिसकर्मियों को टोका. इस पर दोनों पक्षों में तीखी बहस और गाली-गलौज हो गई. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने पीसीआर इंचार्ज को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.

ADVERTISEMENT

rewari
rewari
Google CTA

हरियाणा के रेवाड़ी जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है, जहां बावल पुलिस नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों और पीसीआर इंचार्ज के बीच जमकर बहस और गाली-गलौज हुई. नाके की चेकिंग के दौरान जब इंचार्ज ने जवानों को चारपाई पर सोते और बिना यूनिफॉर्म (जूते और कैप) के ड्यूटी करते पकड़ा, तो बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से एक-दूसरे से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जाने लगा.