रेवाड़ी: बाइक से आईं, जेब से निकाला पेचकस... दिनदहाड़े ATM लूटने पहुंचीं 2 लड़कियां, CCTV देखकर पुलिस भी हैरान
Rewari News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में दो युवतियां बाइक पर सवार होकर पेचकस के ज़रिए दिनदहाड़े एटीएम मशीन तोड़कर कैश चुराने की कोशिश करती सीसीटीवी में कैद हुईं. बार-बार कोशिशों और मोबाइल पर टिप्स ढूँढ़ने के बावजूद वे पैसे निकालने में नाकाम रहीं, जिसके बाद पुलिस ने केयरटेकर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

रेवाड़ी से आया हैरान करने वाला मामला
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां दिनदहाड़े दो युवतियां बाइक पर सवार होकर एक एटीएम (ATM) में घुसीं और पेचकस (Screwdriver) से एटीएम मशीन को तोड़कर कैश निकालने की कोशिश करने लगीं. इस पूरी घटना का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.
