'उत्तराखंड मत जाओ…' ऋषिकेश विवाद पर गुस्साए हर्ष छिकारा हरियाणा के लोगों से कर रहे ये अपील, जानें कौन हैं वो?
Rishikesh Viral Video: ऋषिकेश में हरियाणा के दो युवकों की सरेआम पिटाई और गाड़ी तोड़फोड़ मामले ने अब बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. लड़की से छेड़छाड़ के आरोप झूठे निकलने के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्ष छिकारा का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हरियाणा वालों से उत्तराखंड बहिष्कार की अपील कर दी.
ADVERTISEMENT

हर्ष छिकारा ने हरियाणा के लोगों से की अपील
Harsh Chhikara viral statement: उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के दो युवकों की सरेआम बेरहमी से पिटाई और उनकी गाड़ी तोड़ने का मामला गरमाता जा रहा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरियाणा के मशहूर समाजसेवी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्ष छिकारा का गुस्सा फूट पड़ा है. घटना को लेकर अब उनका एक वीडियो सामने आया है. इसमें उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इसके साथ ही वीडिया में उन्होंने हरियाणा के लोगों से उत्तराखंड न जाने की अपील की है.