हरियाणा के लड़कों ने ऋषिकेश में लड़की को किए अश्लील इशारे, भीड़ ने कपड़े उतारकर बीच सड़क पर पीटा
उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में भीड़ ने हरियाणा के दो पर्यटकों की बेरहमी से पिटाई कर दी. कैथल नंबर की गाड़ी से आए इन युवकों को भीड़ ने गाड़ी से खींचकर निर्वस्त्र किया और सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. सूचना मिलने पर पुलिस ने युवकों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया.
ADVERTISEMENT

hayana
उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक बेहद चौंकाने वाला और कानून को हाथ में लेने का मामला सामने आया है. यहां घूमने आए हरियाणा के दो युवकों पर एक नाबालिग लड़की के साथ अश्लील इशारे और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. इसके बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और भीड़ ने दोनों युवकों को गाड़ी से खींचकर निर्वस्त्र कर दिया और बीच सड़क पर उनकी जमकर धुनाई कर दी. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.