8 महीने से दिल्ली में रह रहे थे लिव-इन पार्टनर, रोहतक आते ही दोस्तों ने रचा ऐसा खौफनाक खेल, बर्बाद हुआ सब

रोहतक में दिल्ली निवासी युवक और उसकी लिव-इन पार्टनर के शव आसौधा के पास नहर से मिले हैं. दोनों 26 सितंबर को दोस्तों से मिलने रोहतक आए थे. युवक को जमीन बेचने से करीब 30 लाख रुपये मिले थे.

ADVERTISEMENT

rohtak
rohtak
Google CTA

रोहतक में दिल्ली के एक कपल की हत्या कर शव नहर में फेंकने का मामला सामने आया है. मृतकों के शव आसौधा के पास नहर से बरामद किए गए हैं. दोनों पिछले 8 महीनों से दिल्ली में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. हत्या का आरोप युवक के दोस्तों पर ही लगा है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है.