Rohtak D Park Fire: रोहतक अग्निकांड के पीड़ितों से मिले CM नायब सिंह सैनी, दुकानदारों ने याद किया 2016 का वो दौर!

Rohtak D Park Fire News: रोहतक के डी पार्क अग्निकांड के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रभावित इलाके का दौरा कर पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात की. हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है. जांच के लिए विशेष कमेटियों का गठन किया गया है.

ADVERTISEMENT

Rohtak D Park Fire
Rohtak D Park Fire
google news

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोहतक के D Park पहुंचे, जहां उन्होंने पिछले दिनों हुए भीषण अग्निकांड प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने हादसे का शिकार हुए और भारी नुकसान झेलने वाले पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. मुख्यमंत्री ने इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवारों और दुकानदारों को ढांढस बंधाया और सरकार की तरफ से हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया.