'सरकार नै मैं आप्पै देख ल्यूंगा...' रोहतक डी-पार्क पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा ने किस अधिकारी को दी ये चेतावनी?
रोहतक के डी-पार्क मार्केट अग्निकांड के बाद पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने घटना स्थल का दौरा किया. उन्होंने आग से हुए भारी नुकसान पर दुख जताया और मौके पर मौजूद एक अधिकारी को सही रिपोर्ट बनाने की हिदायत देते हुए कड़ी फटकार लगाई. हुड्डा ने फायर ब्रिगेड की देरी और कम मुआवजे को लेकर सरकार को भी घेरा.
ADVERTISEMENT

rohtak
हरियाणा के रोहतक स्थित मशहूर डी-पार्क मार्केट में हाल ही में हुए दर्दनाक अग्निकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. इस हादसे में तीन लोगों की असमय मौत हो गई और करीब 10 से अधिक दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं. इस संकट की घड़ी में पीड़ितों का दर्द बांटने और स्थिति का जायजा लेने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा घटना स्थल पर पहुंचे. वहां का मंजर देखकर वह भावुक हो गए और प्रशासनिक स्तर पर दिखी ढिलाई को लेकर अधिकारियों पर उनका गुस्सा फूट पड़ा.