पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया, घर पहुंची लाश!...रोहतक में टैक्सी चालक की संदिग्ध मौत से मचा बवाल, टॉर्चर के लगे गंभीर आरोप
CIA Custody Case Haryana: हरियाणा के रोहतक में पुलिस हिरासत में एक टैक्सी चालक की मौत ने सनसनी फैला दी है. पुलिस इसे हार्ट अटैक बता रही है, जबकि परिजनों ने टॉर्चर का आरोप लगाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की असली वजह सामने आएगी, लेकिन मामला अब राजनीतिक रंग भी पकड़ चुका है.
ADVERTISEMENT

CIA Custody Case Haryana
Rohtak Naresh Taxi Driver Death: हरियाणा के रोहतक से पुलिस कस्टडी में मौत का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. टिटोली गांव के रहने वाले 51 वर्षीय टैक्सी चालक नरेश की सीआईए-2 की हिरासत में मौत हो गई. नरेश को पुलिस ने फिरौती के एक मामले में पूछताछ के लिए उठाया था, लेकिन चंद दिनों बाद ही उसकी लाश घर पहुंची. इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं.