जेठ ने छोटे भाई की पत्नी को दराती से काट डाला, ससुर ने दी थी इजाजत, वजह बिल्कुल हैरान करने वाली
हरियाणा के रोहतक में एक जेठ ने अपनी छोटी बहू की केवल इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह पड़ोस में लेडीज संगीत में डांस करने गई थी. पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के 4 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

रोहतक से आया दिल दहला देने वाला मामला
हरियाणा के रोहतक जिले के रिठाल गांव से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहाँ एक जेठ ने अपनी ही छोटी बहू (छोटे भाई की पत्नी) की दराती से काटकर हत्या कर दी. हत्या की वजह इतनी मामूली है कि सुनकर कोई भी दंग रह जाए. बताया जा रहा है कि महिला का पड़ोस में आयोजित एक लेडीज संगीत कार्यक्रम में डांस करना उसके जेठ को इतना नागवार गुजरा कि उसने खौफनाक कदम उठा लिया.