'खाना खाने जा रहा हूं'...कहकर निकले थे सब-इंस्पेक्टर कुलदीप, फिर गाड़ी में मिला लहूलुहान शव, पुलिस कर रही ये जांच!     

Sub Inspector death Haryana: रोहतक में सब-इंस्पेक्टर कुलदीप की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है. सरकारी रिवॉल्वर से चली गोली के बाद उनका शव गाड़ी में लहूलुहान हालत में मिला. मामला हादसा है या आत्महत्या, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. जानिए पूरी घटना और अब तक की जांच अपडेट.

ADVERTISEMENT

Rohtak police case
सब-इंस्पेक्टर कुलदीप की गोली लगने से हुई मौत
google news

हरियाणा के रोहतक जिले से एक दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. कलानौर थाने में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर (EASI) कुलदीप की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई. घटना सोमवार की है, जब थाने के पास ही उनकी सरकारी रिवॉल्वर से गोली चल गई, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. इस मौत को लेकर हत्या और आत्महत्या के बीच अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.