रोहतक: 9 महीने कोख में रखा, पाल-पोसकर बड़ा किया... फिर उसी मां पिंकी का काल बना बेटा प्रिंस, जानें कलयुगी बेटे की पूरी कहानी
Rohtak Pinky Murder Case: हरियाणा के रोहतक जिले के ब्राह्मणवास गांव से रिश्तों के कत्ल की खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां एक 20 साल के कलयुगी बेटे प्रिंस ने अपनी 40 वर्षीय मां पिंकी की गला दबाकर हत्या कर दी. मकान बेचने के दबाव और पारिवारिक विवाद के चलते हुई इस हत्या के बाद आरोपी बेटे ने थाने जाकर सरेंडर कर दिया.
ADVERTISEMENT

रोहतक में बेटे ने गला दबाकर की मां की हत्या.
Rohtak Son Kills Mother News: हरियाणा के रोहतक जिले के ब्राह्मणवास गांव से एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां 20 साल के एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही 40 वर्षीय सगी मां की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी. जिस बेटे को मां ने 9 महीने अपनी कोख में रखा और पाल-पोसकर बड़ा किया, वही बेटा अपनी मां का काल बन गया. वारदात के समय घर में मौजूद किराएदार महिला को बचाते रहे, लेकिन आरोपी मां के ऊपर बैठकर तब तक गला दबाता रहा जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं.
