3 मर्डर किए बदमाश संजय बिरधाना के एनकाउंटर पर पुलिस पर भड़के परिजन,बोले-सच्चाई नहीं बता रहे ये!
हरियाणा के झज्जर में 3 हत्याओं के मुख्य आरोपी बदमाश संजय बिरधाना को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. हालांकि, उसके परिजनों ने इस कार्रवाई को पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत बताते हुए पुलिस की थ्योरी पर गंभीर सवाल उठाए हैं.
ADVERTISEMENT

हरियाणा
हरियाणा के झज्जर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. तीन हत्याओं के मुख्य आरोपी और कुख्यात बदमाश संजय बिरधाना को पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक मुठभेड़ (एनकाउंटर) में मार गिराया. पुलिस जहां इसे एक बड़ी कामयाबी मान रही है, वहीं दूसरी तरफ संजय बिरधाना के परिजनों ने इस एनकाउंटर को पूरी तरह से फर्जी और मनगढ़ंत करार दिया है. परिजनों का आरोप है कि पुलिस कहानी छिपा रही है और सच्चाई सामने नहीं ला रही है.