पेप्सी शर्मा की शोकसभा में भावुक हुईं सपना चौधरी, पत्नी से लिपटकर रोईं; सामने आई भावुक कर देने वाली तस्वीरें
मशहूर रागिनी गायक यशपाल शर्मा उर्फ पेप्सी शर्मा के अचानक निधन से कला जगत में शोक है. उनके गाजियाबाद स्थित पतला गांव में हुई शोक सभा में मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी पहुंचीं. वहां पेप्सी शर्मा की पत्नी रेनू को गले लगाकर सपना चौधरी खुद को रोक नहीं सकीं और फूट-फूटकर रोने लगीं.
ADVERTISEMENT

sapna choudhary
हरियाणवी रागिनी और लोक संस्कृति के मशहूर स्तंभ यशपाल शर्मा उर्फ पेप्सी शर्मा अब हमारे बीच नहीं रहे. उनके अचानक चले जाने से दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों फैंस और साथी कलाकार गहरे सदमे में हैं. गाजियाबाद के पतला गांव में पेप्सी शर्मा की शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उनके साथ मंच साझा करने वाली मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचीं.