फार्म हाउस पर बदमाशों के बीच फंसी थीं डांसर, स्टेज पर ही हुई थी बदसलूकी, सपना चौधरी का खौफनाक खुलासा!
Sapna Choudhary Shocking Revelation: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने एक इंटरव्यू में फार्म हाउस पर हुए खौफनाक अनुभव का खुलासा किया. सपना ने बताया कि किस तरह बदमाशों के बीच फंसकर उन्हें स्टेज पर बदसलूकी और असुरक्षित माहौल का सामना करना पड़ा. जानिए क्या था पूरा मामला, कैसे बची जान और इंडस्ट्री की सच्चाई पर उनका बड़ा बयान.
ADVERTISEMENT

Sapna Choudhary Shocking Revelation
हरियाणा की मशहूर डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी की जिंदगी मंच पर जितनी चकाचौंध भरी दिखती है, हकीकत में उनका सफर उतना ही संघर्षपूर्ण और डरावना रहा है. हाल ही में एक रियलिटी शो के दौरान सपना चौधरी ने अपनी जिंदगी के उस काले अध्याय (Dark Phase) से पर्दा उठाया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया. सपना ने बताया कि कैसे एक बार वह और उनकी मां हथियारों से लैस बदमाशों के बीच फंस गई थीं.