सपना चौधरी ने हटवाया वीर साहू के नाम का टैटू? तलाक की खबरों के बीच अब उठाया बड़ा कदम! देखें वीडियो

Sapna Choudhary News: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की निजी जिंदगी को लेकर चर्चाएं तेज हैं. वीर साहू से तलाक की खबरों के बीच उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी अचानक नजर नहीं आ रहा. इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सपना वीर साहू के नाम का टैटू हटवाती दिख रही हैं. आखिर इस पूरे मामले की वजह क्या है?

ADVERTISEMENT

सपना चौधरी ने हटवाया वीर साहू के नाम का टैटू!
सपना चौधरी ने हटवाया वीर साहू के नाम का टैटू!
Google CTA

Sapna Choudhary News: हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. पति वीर साहू से रिश्तों में अनबन और तलाक की खबरों के बीच अब उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी नजर नहीं आ रहा है. इसी बीच सपना चौधरी का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें वह वीर साहू के नाम का टैटू हटवाती नजर आ रही हैं. खास बात यह है कि टैटू हटवाते समय उनके चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे रही है.

सपना चौधरी ने हटवाया वीर साहू के नाम का टैटू?

सपना चौधरी के टैटू हटवाने वाले वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. वीडियो में वह वीर साहू के नाम का टैटू हटवाती दिखाई दे रही हैं. इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान भी नजर आती है. हालांकि, इस वीडियो को लेकर सपना चौधरी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि उन्होंने यह टैटू क्यों हटवाया है.

अचानक गायब हुआ सपना चौधरी का इंस्टाग्राम अकाउंट

सपना चौधरी का इंस्टाग्राम अकाउंट भी इन दिनों सर्च करने पर नजर नहीं आ रहा है. इसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि उन्होंने खुद अपना अकाउंट डिलीट कर दिया है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि सपना ने खुद अकाउंट हटाया है या किसी तकनीकी अथवा दूसरी वजह से उनका पेज दिखाई नहीं दे रहा है. सपना या उनकी टीम की तरफ से भी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

वीर साहू ने रिलीज किया नए म्यूजिक एल्बम का पोस्टर

इस बीच वीर साहू ने अपने नए म्यूजिक एल्बम 'प्रिंस एंड प्रॉस्टिट्यूट' का ऐलान किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर भी शेयर किया. पोस्टर में वीर साहू लंबे बालों और बिना शर्ट के नजर आ रहे हैं. उनके पीछे एक महिला खड़ी दिखाई दे रही है, जिसने उन्हें पीछे से पकड़ रखा है. एल्बम का पोस्टर सामने आने के बाद सपना चौधरी के इंस्टाग्राम अकाउंट के गायब होने की चर्चा भी तेज हो गई.

शादी और रिश्तों पर क्या बोली थीं सपना चौधरी?

एक इंटरव्यू में सपना चौधरी ने अपनी शादी और निजी जिंदगी पर लोगों की टिप्पणियों को लेकर भी बात की थी. उन्होंने कहा था कि जब तक कोई उनके साथ रहकर चीजों को खुद न देखे और महसूस न करे, तब तक उसे उनकी शादी या बच्चों पर राय नहीं देनी चाहिए. उनके मुताबिक, बाहर बैठकर किसी के रिश्ते पर टिप्पणी करना बहुत आसान होता है.

दोबारा शादी करने के सवाल पर सपना ने कहा था कि फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है. उन्होंने कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि वह दोबारा शादी करेंगी. सपना ने यह भी कहा था कि वह काफी इमोशनल हैं और जब प्यार करती हैं तो पूरी गहराई से करती हैं. हालांकि, उन्होंने भविष्य को लेकर कोई पक्की बात नहीं कही थी.

2020 में वीर साहू से की थी शादी

बता दें कि सपना चौधरी ने साल 2020 में हरियाणवी सिंगर और एक्टर वीर साहू से निजी समारोह में शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं. अब दोनों के रिश्ते में अनबन और तलाक की खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि, तलाक को लेकर सपना चौधरी और वीर साहू की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. फिलहाल सपना चौधरी का टैटू हटवाने वाला वीडियो और इंस्टाग्राम अकाउंट का नजर न आना चर्चा का विषय बना हुआ है. इन घटनाओं के पीछे की असली वजह क्या है, इस पर दोनों की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है.

यह भी पढ़ें: Sapna Choudhary Divorce: वीर साहू के साथ अब नहीं चलेगी जिंदगी, दूसरी शादी पर क्या बोलीं सपना चौधरी?