'महिला अध्यक्ष बनी हैं पुरुष अंदर से खुश..' हरियाणा BJP की अध्यक्ष अर्चना गुप्ता की ताजपोशी में प्रभारी सतीश पूनिया का आया मजेदार तंज!

हरियाणा भाजपा की कमान अर्चना गुप्ता को मिलने के बाद आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया के एक मजेदार बयान ने खूब सुर्खियां बटोरीं. सतीश पूनिया ने भरे मंच से चुटकी लेते हुए कहा कि महिला अध्यक्ष बनने पर महिलाएं तो खुश हैं ही, लेकिन पुरुष अंदर से खुश हैं या बाहर से, यह कहना मुश्किल है.

ADVERTISEMENT

satish poonia
satish poonia
google news

हरियाणा में लंबे समय के बाद किसी बड़ी राष्ट्रीय पार्टी की कमान किसी महिला नेता को सौंपी गई है. अर्चना गुप्ता की इस ताजपोशी के मौके पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें भाजपा के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया समेत कई दिग्गज नेता मंच पर मौजूद थे.