2 साल में पोलियो, 26 की उम्र में खोया पति, छूटी कंडक्टर की नौकरी... कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल जीतने वाली शर्मिला धनखड़ की कहानी जानकर हो जाएंगे भावुक

हरियाणा के रेवाड़ी की शर्मिला धनखड़ ने संघर्षों को मात देकर कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है. पोलियो, आर्थिक तंगी और घर बिकने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी. जानिए कैसे एक पूर्व महिला बस कंडक्टर ने अपनी बेटियों की ताकत से देश का नाम रोशन किया.

ADVERTISEMENT

शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ  गेम्स में जीता गोल्ड
शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ  गेम्स में जीता गोल्ड
Google CTA

Sharmila Dhankhar Commonwealth Games Gold Medalist: हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स ग्लासगो 2026 में भारत का नाम रोशन किया है. उन्होंने महिला पैरा शॉटपुट F57 स्पर्धा में 9.81 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. यह जीत सिर्फ एक मेडल नहीं, बल्कि संघर्ष, हिम्मत और आत्मविश्वास की मिसाल बन गई है.