मुस्कान मौत केस में पंचायत ने कराया समझौता, शीलू बल्हारा को मिली माफी... लेकिन क्या खत्म होगी FIR? जानिए कानून क्या कहता है
Kabaddi player Shilu Balhara News: कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान की मौत मामले में खाप पंचायत ने समझौता कराकर शीलू को माफ कर दिया है. हालांकि, दहेज हत्या के तहत दर्ज FIR केवल पंचायत के फैसले से रद्द नहीं होगी. इसके लिए पुलिस जांच और मजिस्ट्रेट की मंजूरी की पूरी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना होगा.
ADVERTISEMENT

कबड्डी खिलाड़ी शीलू बलारा केस
Shilu Balhara Wife Muskan death Case: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में एक नया मोड़ आया है. महम चौबीसी के फरमाना गांव में हुई महापंचायत के दौरान दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है. फरमाना की पंचायत ने शीलू बल्हारा और उनके परिवार को माफ करते हुए इसे शीलू के लिए 'जीवनदान' बताया है. हालांकि, पंचायत में माफी और समझौते के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या शीलू पर दर्ज दहेज हत्या का आपराधिक मुकदमा खुद-ब-खुद खत्म हो जाएगा?
