बादशाह के 'टटीरी' गाने पर मचा घमासान, अब हरियाणा रोडवेज के बस ड्राइवर, कंडक्टर और स्कूल पर भी एक्शन की तैयारी
Badshah Haryanvi Song Controversy: मशहूर सिंगर बादशाह का नया हरियाणवी गाना 'टटीरी' विवादों के घेरे में आ गया है. गाने में हरियाणा की स्कूली ड्रेस, रोडवेज बस और छात्राओं को लेकर बोले गए आपत्तिजनक शब्दों पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कड़ा संज्ञान लिया है. सरकार ने न केवल FIR दर्ज कराई है, बल्कि संबंधित स्कूल और बस डिपो पर भी कार्रवाई के आदेश दिए हैं.
ADVERTISEMENT

Badshah Haryanvi Song Controversy
Badshah Tateeree Song Controversy: मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं. उनके हालिया रिलीज हरियाणवी गाने 'टटीरी' (Tateeree) को लेकर हरियाणा की राजनीति और समाज में भारी उबाल देखने को मिल रहा है. हरियाणा सरकार ने गाने के बोल और इसमें दिखाए गए दृश्यों को हरियाणवी संस्कृति और महिलाओं का अपमान मानते हुए कड़ा रुख अपनाया है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर सिंगर बादशाह के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है. हालांकि, मामला बढ़ता देख बादशाह ने माफी मांगी है.